नारायणबगड़ विकासखंड के दूरस्थ गाँव बूंगा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर*

बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली।

जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के बुंगा ग्राम पंचायत में शनिवार को राज्य सरकार की पहल ‘’ सरकार जानता के द्वार’’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में किया गया।

इस दौरान शिविर में ग्रामीणों ने वन विभाग, स्वास्थ्य,शिक्षा ,लोक निर्माण , जल निगम, जल संस्थान, संचार, विद्युत विभाग, सिंचाई आदि विभागों से संबंधित 55 शिकायतें दर्ज कराई गई।जिनमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किये गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा 96 ग्रामीणों का परीक्षण किया गया तथा उन्हें चिकित्सीय लाभ प्रदान किया गया।समाज कल्याण विभाग ने 30 व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया साथ ही आधार सेवा केंद्र के माध्यम से 35 लोगों ने लाभ लिया।

कृषि विभाग की ओर से 15 किसानों को खुरपा, दरांती और कुदाल जैसे कृषि उपकरण वितरित किए गए। और जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 21 लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बंधित आवश्यक जानकारीउपलब्ध कराईं गयी। ज़िला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भू-देव एप की जानकारी देने के साथ 50 से अधिक व्यक्तियों के द्वारा डाउनलोड किया गया,

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, ज्येष्ठ प्रमुख देवराज रावत, ग्रामपंचायत बूंगा की प्रधान नंदी देवी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ और जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed