आगामी चारधाम यात्रा के लिए चमोली पुलिस ने बनाया यातायात प्लान, क्योंआर कोड से यात्रा मार्गों की मिलेगी पूरी जानकारी

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
आगामी चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस ने जनपद के मुख्य कस्बों में यातायात व्यवस्था को लेकर एक विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। जिसमें प्रत्येक शहरों में यात्रा को लेकर फ्लेक्स बोर्ड और क्योंआर कोड लगाए गए हैं जिससे यात्रा मार्गों की पूरी जानकारी मिलेगी।
बद्रीनाथ यात्रा मार्ग मुख्य रूप से कर्णप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर व ज्योतिर्मठ से होकर गुजरता है। यात्रा सीजन में वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए, चमोली पुलिस द्वारा इन मुख्य कस्बों के लिए एक विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। इस प्लान में वाहनों के आवागमन का समय, पार्किंग स्थल और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल हैं।
उन्होंने बताया कियात्रियों की सुविधा के लिए, जनपद पुलिस द्वारा इस यातायात प्लान से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले फ्लैक्स बोर्ड इन मुख्य कस्बों में प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर वाहनों की आवाजाही का समय और संबंधित कस्बों के लिए विशिष्ट यातायात नियम स्पष्ट रूप से अंकित होंगे।
इसके अतिरिक्त, यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एक आधुनिक पहल की गई है। अब यात्री केवल एक क्यूआर कोड स्कैन करके संपूर्ण यात्रा मार्ग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि यह जानकारी स्मार्टफोन पर तुरंत उपलब्ध होगी, जिससे आपको रास्ते की जानकारी, महत्वपूर्ण पड़ावों, आपातकालीन संपर्क नंबर और अन्य उपयोगी डिटेल्स आसानी से मिलेंगी। यह QR कोड सुविधा यात्रा को डिजिटल रूप से आसान बनाती है।