रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 7 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

बदलता गढ़वाल न्यूज,
ज्योतिर्मठ।

पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिमठ में समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
समापन समारोह का शुभारंभ हरिश्चंद्र डिमरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन, सरस्वती वंदना और गणेश वंदना जैसी मनमोहक प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवीन बिष्ट एवं नंदा सती रहे, जो हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर एवं गेस्ट फैकल्टी हैं। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया।

समर कैंप के इन सात दिनों में छात्राओं ने जो कुछ सीखा, उस पर विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती उर्मिला बहुगुणा ने बताया कि यह सत्र छात्राओं के लिए बहुत लाभप्रद रहा। इसमें छात्राओं को गीत-संगीत, कला, नृत्य, ज्ञान-विज्ञान, मनोरंजन, सुरक्षा, योग, व्यायाम तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति की तैयारी का प्रशिक्षण दिया गया। संस्था की अध्यक्ष भी मानती हैं कि छात्र हित में यह समर कैंप बहुत उपयोगी और लाभप्रद साबित होगा।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूबसूरत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला बहुगुणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। नंदा राजजात के मधुर गीत-संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर खेल जगत से सचिन कवान, रेडियो जॉकी सीमा रावत, छात्र नेता एवं व्यवसायी वैभव सकलानी, प्रेरक समूह की अध्यक्षा सुमेधा भट्ट, शिक्षिका विनीता सती, कुमारी शालिनी डिमरी तथा संस्कृत महाविद्यालय मंडल से श्री कृष्णानंद पंत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed