दुःखद ख़बर: नंदानगर घाट मोटर मार्ग पर सेंतोली के पास टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल

बदलता गढ़वाल न्यूज,
नंदानगर(चमोली)

चमोली जनपद के नंदानगर से एक दुखद ख़बर सामने आ रही है। जहां देर शाम करीब 5 बजे एक टैक्सी वाहन घाट से नंदप्रयाग जाते हुए वाहन संख्या UK 11 TA 3317 swift Dzire घाट से लगभग 3 km सेंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वाहन में चालक सहित 3 व्यक्ति लोग सवार थे, जिसमे से एक घायल तथा दो की मौत हो गई है। घायल व्यक्ति को DDRF और स्थानीय लोगो की मदद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट पहुंचाया गया। जबकि दो मृतकों को ddrf तथा स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क पर लाया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वही एक ही गांव के दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है।

व्यक्तियों का विवरण:

घायल 1) चंदन सिंह पुत्र हयात सिंह उम्र 27 साल, ग्राम गांडसू ,

मृतक 1) पंकज बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट 31 साल,ग्राम गांडसू,
मृतक 2) सुनील भंडारी पुत्र दिलवर सिंह भंडारी उम्र 36 साल,ग्राम गांडसू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed