11 वर्षों बाद ओडर पुल का का निर्माण कार्य हुआ शुरू, देवाल प्रमुख दानू ने कहा ओडर के लोगों का जल्द होगा सपना पूरा।
बदलता गढ़वाल न्यूज,
देवाल (चमोली)।
2013 की आपदा में ओडर झूला पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से ओडर के ग्रामीणों के लिए आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था था। जिसके बाद गुरुवार को 11 वर्षों बाद सुबह करीब 11 बजे ओडर पुल का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया गया।
भूमि पूजन के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ दर्शन दानू, ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। देवाल प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने कहा कि इस पुल के बनने से निश्चित ही लोगो को सुगमता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पुल की लंबाई 125 मीटर है तथा 7 करोड़ 65 लाख की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर ग्रामीणों में एक नई खुशी थी क्योंकि 11 वर्षों बाद ग्रामीणों सपना साकार हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज और ब्लॉक प्रमुख देवाल डॉ दर्शन दानू का आभार जताया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया, प्रधान खीम राम , पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह , पूर्व प्रधान खिलाप सिंह, संतोष सिंह, मोहन पयाल , नंदन सिंह मेहरा, खीमा नंद नौटियाल, दरवान सिंह, सुजान सिंह, महावीर सिंह, विक्रम गड़िया, हरेंद्र सिंह , राजेन्द्र गड़िया ,अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे