ब्रेकिंग: यहाँ युवक को सांप के साथ जबरदस्ती खिलवाड़ करना पड़ा भारी, गंवाई जान।।

ब्रेकिंग: युवक को सांप के साथ जबरदस्ती खिलवाड़ करना पड़ा भारी, साँप के काटने हुई मौत।

नन्दप्रयाग। आज दोपहर नन्दप्रयाग नगर पंचायत के मुन्याली गांव में एक घर मे सांप घुस गया। जिसके बाद घर और आस पड़ोस में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर बाद एक नेपाली मूल का व्यक्ति(कालिया) भी उस जगह पहुंच गया। उक्त व्यक्ति ने जबर्दस्ती साँप पकड़ने लगा। और कामयाब भी हुआ। पकड़ने के बाद व्यक्ति ने साँप को गले मे डाल के घुमाने लगा। स्थानीय लोगो न मना करने के बाद भी नही माना। उसके बाद लोगो के कहने पर सांप को नन्दाकिनी नदी में छोड़ने गया लेकिन उस बीच उस व्यक्ति ने सांप के मुह में हाथ डाला। जिससे सांप ने हाथ काट दिया।

युवक जब वापस पुल में पहुंचा तो बेहोश हो गया। उसके बाद युवक को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया। जहाँ उसकी मौत की खबर सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed