राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा मजबूत-रघुवीर बिष्ट

राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा मजबूत-रघुवीर बिष्ट

गोपेश्वर।
कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी के भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिखाई दे रही है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। जहां एक और कांग्रेस के एकमात्र विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 2022 के चुनाव में जीतकर विधानसभा गए थे, उनके आज कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी गढ़वाल लोकसभा सीट पर हासिये पर खड़ी हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य व रुद्रप्रयाग जनपद के जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि राजेंद्र सिंह भंडारी जी के भाजपा में शामिल होने से उनके हजारों समर्थक भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे, जिससे भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है और अन्य दलों की राजनीतिक नेता भी भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है। और 2024 के आम लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस विहीन हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से जनकल्याणकारी योजनाओं का सृजन हुआ और धरातल पर सभी कल्याणकारी योजनाएं दिखाई देने लगी भ्रष्टाचार मुक्त शुशासन से प्रभावित होकर पूरे देश में सभी समाज से हुई भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट गढ़वाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी अनिल बलूनी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा दसौली के मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत उमेश भट्ट उपेंद्र सिंह भंडारी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट चंद्रकला खंडुरी चंद्रकला तिवारी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह वर्तवाल जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला महामंत्री अमित मंडी एडवोकेट डीपी पुरोहित डॉक्टर एचपी मंमगाई श्रीमती सतीश्वरी टम्टा रूपचंद आर्य दीपक टम्टा प्रकाश सिंह बिष्ट युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत त्रिलोक सिंह राणा दीपक सिंह बिष्ट आदि कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह भंडारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed