हादसा: यहां वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, एक घायल।
बदलता गढ़वाल न्यूज,
कीर्तिनगर/टिहरी।
कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है।हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिंनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया कि वाहन नंबर (UK07TB0358) करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया गया है।
मृतकों का नाम व पता⤵️
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों में पंकज (36 वर्ष) निवासी कीर्तिंनगर टिहरी गढ़वाल,रमेश लाल (40 वर्ष) निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल व गणेश (31 वर्ष) निवासी अमरोली हैं। बताया गया कि वाहन गणेश चला रहा था। इनके अलावा इस हादसे में मनोज (29 वर्ष) निवासी अमरोली गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था. कार खाई में गिरने की वजह से दो महिला शिक्षकों की मौत हो गई थी।