राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर गोपेश्वर में आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी कर विरोध किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्री और सहयोगी दलों द्वारा राहुल गांधी को लेकर अपमानजनक और हिंसक बयानबाजी करना इन नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल और अपमानजनक बातें करना सामान्य बात हो गई है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू व उत्तर प्रदेश के एक मंत्री रघुराज सिंह द्वारा हाल में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी और देश का दुश्मन बताया गया। अब भाजपा और उसके सहयोगी दल भी राहुल के विरुद्ध हिंसक बयान भी देने लगे हैं।


भाजपा के सहयोगी संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की बात की है। जिसका कांग्रेस घोर विरोध करती है। कहा कि भाजपा नेताओं की इन बयानबाजियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे जाहिर होता है कि ये भाजपा नेता अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।जिसे कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी के निर्देशन पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गोपेश्वर बस स्टोशन पर भाजपा के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन कर आक्रोश जताया है।


इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा रावत,ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण,उपाध्यक्ष एमएल खनेड़ा, गिरीश आर्य ,विक्रम लाल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *