नवदुर्गा जागृति समिति की महिलाओं ने श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली की साफ- सफाई हेतु महंत रजनिशानंद गिरी महाराज को दी पांच हजार की धनराशि।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली/नवीन चंदोला।

बीते दिनों पिण्डर नदी से श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली में जलभराव होने के कारण आज सोमवार को नवदुर्गा जागृति समिति द्वारा श्री बेतालेश्वर महादेव मंदिर की साफ-सफाई हेतु रुपए 5000 की धनराशि सहायता हेतु महंत रजनिशानंद गिरी जी महाराज को दान स्वरूप दी गई।

इस अवसर पर नवदुर्गा जागृति समिति की अध्यक्ष मीना बिष्ट, उमा उनियाल, सरोज देवराड़ी, कला रावत, ललिता फरस्वान, गंगा देवी, कमला थपलियाल, बिंजु कुनियाल, दीपा बिष्ट, रीता भंडारी, मुन्नी कंडारी, सुनीता बिष्ट, भावना गुंसाई, अनीता गुंसाई, एवं राजेश्वरी पुरोहित आदि समिति की महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *