गोपेश्वर: महिला मोर्चा चमोली ने भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया लखपति दीदी कार्यक्रम, महिलाओं ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद।

महिला मोर्चा चमोली ने भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित किया लखपति दीदी कार्यक्रम, महिलाओं ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद।

गोपेश्वर। महिला मोर्चा चमोली की महिलाओं ने सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय गोपेश्वर में लखपति दीदी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता गढ़वाल लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विनोद काला ने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं शुरु की है जिसका लाभ हर एक वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा गरीब परिवारों को आवास, महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं। जिससे आज महिलाएं धुँए से मुक्त हुई है। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओ ने इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया।




इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा प्रभारी विनोद काला, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत,कर्नल हरेंद्र रावत सेना प्रकोष्ठ, पारुल असवाल, विक्रम बर्त्वाल, संदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *