*मछली पालन से जुड़े किसानों को मछली विक्रय हेतु मोटर साइकिल, आइस बॉक्स और रेस्टोरेंट का किया गया शुभारंभ।*


बदलता गढ़वाल(10जुलाई2023)। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर मछली पालन से जुड़े किसानों को मोटर साइकिल के साथ आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

गोपेश्वर। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर आज मत्स्य विभाग द्वारा जिले में मछली पालन से जुड़े किसानों एवं हितधारकों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। मत्स्य निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि विकासखंड जोशीमठ में आयोजित संगोष्ठी में प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के अंतर्गत ग्राम सुराई थोटा के धौली गंगा मत्स्यजीवी सहकारी समिति को मछलियों के बिक्रय हेतु एक मोटर साइकिल के साथ आइस बॉक्स का वितरण किया गया।


इसके अलावा पिण्डर घाटी के मत्स्य पालकों को मछलियों के विक्रय की व्यवस्था हेतु एक फिश कियोस्क/रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान फिश कियोस्क और मत्स्य उत्पादक समूहों के बीच मछली विपणन हेतु अनुबंध भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed