गोपेश्वर में स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, “सहमति से पहले नहीं लगेगा एक भी मीटर” – विभाग ने दी चेक मीटर की गारंटी*

Oplus_16908288

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का मुद्दा अब गर्मा गया है। रविवार को रामलीला मैदान में विद्युत विभाग द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में नगरवासी, व्यापारी और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के विरोध में उतर आए। उनका साफ कहना था कि जब तक जनता की सहमति नहीं होगी तब तक शहर में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में व्यापार संघ, राजनीतिक दलों, नगर पालिका गोपेश्वर के पार्षदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार पिछले कई दिनों से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए घर-घर जाकर दबाव बना रहे हैं। लोगों का कहना था कि बिना पूरी जानकारी और पारदर्शिता के इस तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष *विनोद जोशी* ने कहा कि जनसंवाद में विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, बिलिंग और इससे होने वाले फायदों को लेकर कोई ठोस दस्तावेज नहीं रखे गए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों है। पूर्व पार्षद *नवल भट्ट* ने कहा कि अगर यह योजना वास्तव में उपभोक्ताओं के हित में है तो पहले विभाग को लोगों की शंकाओं का समाधान करना चाहिए और उन्हें विश्वास में लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed