थराली सूना पैनगढ़ मोटरमार्ग पर वैली ब्रिज निर्माण में उपजा विवाद हुआ शांत ,थराली विधायक की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ
बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली।
थराली विकासखंड के थराली- सूना- पैनगढ़ मोटरमार्ग पर प्राणमति नदी पर बना पुल वर्ष 2023 की आपदा में बह गया था जिसके बाद से ही ग्रामीण लगातार वैली ब्रिज लगाने की मांग कर रहे थे एक ओर जहां सामान्य दिनों में ग्रामीण लकड़ी की पुलिया पार कर आवाजाही को मजबूर होते थे वहीं बरसात के मौसम में थराली, सूना, पैनगढ़ के ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो जाती थी ,लोक निर्माण विभाग ने यहां वैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया लेकिन प्राणमति नदी का सैलाब उसे भी बहा ले गया ,और यहां पर स्पान अधिक होने के चलते वैली ब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटक गया ,पुराने पुल से कुछ दूरी पर देकुना तोक में लोक निर्माण विभाग ने वैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया लेकिन जमीन और मुआवजा विवाद के चलते यहां भी कार्य रुक गया।
अब थराली विधायक भूपालराम टम्टा और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद भूमि मालिको से हुई वार्ता के बाद अब वैली ब्रिज के निर्माण की राह आसान हो गयी है भू स्वमियो को मनाने के बाद आज शनिवार को थराली विधायक भूपालराम टम्टा की मौजूदगी में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद वैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को बरसात पूर्व अतिशीघ्र वैली ब्रिज का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
वैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद थराली ,सूना, देवलग्वाड़ समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को बरसात में भी सुगम आवाजाही की आस फिर से जगी है स्थानीय लोगो ने वैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है।
इस दौरान तहसीलदार थराली अक्षय पंकज , थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,सभासद मोहन पंत,सभासद दिवाकर नेगी,लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी निर्माण स्थल पर मौजूद रहे