जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, थराली एवं कर्णप्रयाग विधायक भी रहे मौजूद
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
सभी विभागों को जनहित में समन्वय बनाकर काम करने और गतिमान कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित में समन्वय बनाकर काम करने और गतिमान कार्यो में तेजी लाने व शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा अपने स्तर से करें वहीं सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर भूमि स्थानांतरण एवं अन्य भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को समय से पूर्ण करायें। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं एवं जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवा लें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दानगर में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्सरे मशीन लगवाने एवं टेक्नीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती में आ रही दिक्कत को गंभीरता पूर्वक रिजॉल्ब करनें और कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल को बचाने हेतु स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना तैयार करने, आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।