अच्छी पहल: औली बुग्याल एवं अंतरराष्ट्रीय हिमक्रीड़ा स्थल से छात्र छात्राओं ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश””

बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ।

आज दिनांक 28 मार्च 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली के नमामि गंगे इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय एनसीसी कैडेट्स तथा NSS स्वयंसेवियो और महाविद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा स्वच्छता एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी जी ने छात्र-छात्राओं को “गंगा स्वच्छता शपथ ” दिलाई और पूरे देश के लिए गंगा के महत्व को अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया, साथ ही इसकी संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है बताया इसके पश्चात प्राचार्य मैम ने रैली के लिए शुभकामनाएं देते हुए रैली को हरी झंडी दिखाई।

इसके पश्चात गंगा स्वच्छता एवं जन जागरूकता रैली महाविद्यालय से ज्ञान गंगा धारा जोशीमठ पहुंच कर वहां पर स्वच्छता अभियान चलाया और लगभग 10 किलो प्लास्टिक कूड़ा उठाकर नगर पालिका के कुडेदान में डाला गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के स्वयंसेवी आली पहुंचे, जहां छात्र-छात्राओं ने हनुमान मंदिर के प्रांगण से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जो अंतरराष्ट्रीय स्किंग स्पॉट से होते हुए औली की आर्टिफिशियल लेक के आसपास तक चलाया गया, जहां 50 से 55 किलो प्लास्टिक एकत्रित करते हुए छात्र-छात्राओं ने गढ़वाल मंडल में नगर पालिका के कूड़ेदान में डाला।

इस गंगा स्वच्छता अभियान से महा विद्यालय के नमामि गंगे इकाई ने पूरे देश से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बहने देने की अपील की ।

इस गंगा स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रणजीत सिंह मार्तोलिया, डॉ. किशोरी रवाटा , श्री शिव सिंह छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु रावत, कोषाध्यक्ष स्नेहा डिमरी, शह सचिव मनीषा बुटोला और महाविद्यालय के 80 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय के नमामि गंगे के नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह व सहायक नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह ने पूरे दल का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed