बड़ी ख़बर: यहां पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, आवासीय भवन क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचा परिवार

बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ (चमोली)।

हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर स्थित पुलना गांव में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ पहाड़ी से अचानक एक विशाल पत्थर टूटकर प्रकाश नेगी नामक व्यक्ति के आवासीय भवन पर आ गिरा, जिससे घर को भारी नुकसान पहुँचा है।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के भीतर मौजूद प्रकाश नेगी, उनकी पत्नी सुचिता देवी और उनके दो बच्चे सुरक्षित हैं। पत्थर गिरने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ तहसील प्रशासन ने संज्ञान लिया और राजस्व विभाग की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि राजस्व टीम गांव पहुँच चुकी है और नुकसान का विस्तृत जायजा ले रही है। टीम की आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे और नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed