गाड़ी गाँव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के भव्य कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
गाड़ी गाँव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान व महिला मंगल दल गाड़ी के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

महिलाओ व स्कूली बच्चों ने गढ़वाली गाने झूमेलो नृत्य की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया।
शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने, व वर्तमान समय में अपनी सेवा देने वाली मातृ शक्ति महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

गाड़ी गाँव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सैंजी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सन्तोषी ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर वर्ष 1995 से 2021 तक 26 वर्षो तक कार्यरत एएनएम श्रीमती लक्ष्मी तिवारी, 9 वर्षों तक राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ी में प्रधानाध्यापिका रही श्रीमती सरिता हटवाल, प्राथमिक विद्यालय गाड़ी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा पवार सह अध्यापिका श्रीमती देवेश्वरी देवी, अध्यापिका श्रीमती सीमा नौटियाल,बिरही गंगा स्वायत संघ की अध्यक्षा श्रीमती रामेश्वरी हटवाल, श्रीमती आशा देवी, 26 वर्ष से प्राथमिक विद्यालय में भोजन बना रही माता श्रीमती विजया देवी, वर्ष 1992 से वर्तमान समय तक 34 वर्ष से आगवाड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती चंदा देवी, आंगनवाड़ी सहायिका दीपा देवी, आशा फैसिलिटर श्रीमती किरण बिष्ट, आशा कार्यकत्रि श्रीमती शकुंतला देवी, भोजन माता श्रीमती बीना देवी, ग्राम प्रधान श्रीमती मंदोदरी देवी महिला मंगल अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी, पूर्व प्रधान श्रीमती कुसुम देवी, पूर्व महिला मंगल अध्यक्ष श्रीमती कुमारी देवी, सक्रिय महिला श्रीमती उर्मिला देवी, राजकीय इंटर कॉलेज निजमुला के अध्यापक श्री नंदन सिंह गाड़िया, अध्यापक एच सी नौटियाल, शिक्षक योगंबर गाड़िया आदि को सम्मानित किया गया।