कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए गौरव फर्स्वाण ने पेश की दावेदारी

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर ल।

चमोली जनपद में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक मुकेश नेगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद चमोली में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष की सीट खाली हो गई है। अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रह रहे हैं। उनमें से एक वर्तमान कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष गौरव फर्स्वाण जो कि विगत 28 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में रहकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन 28 वर्षों में संगठन के विभिन्न पदों पर ब्लॉक अध्यक्ष, जिला महामंत्री , और वर्तमान में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठों में रहते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी के लोगों का कहना है कि गौरव फर्स्वाण पार्टी की सेवा पूरी निष्ठा ईमानदारी से करते आए हैं साथ ही संसाधन संपन्न है और पार्टी को भरपूर समय दे सकते हैं। बताया कि पार्टी में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर हर वर्ष जनपद में 5000 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे जिससे पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय संगठन के से संबंधित विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *