केदारनाथ आपदा प्रभावित व्यवसायियों की क्षतिपूर्ति के लिए 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को मुख्यमंत्री ने की हस्तांतरित।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल और मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों की क्षतिपूर्ति के लिए 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को हस्तांतरित किया है।

बता दें कि मुख्यमत्री ने पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष से लिनचौली से सोनप्रयाग तक के अतिवृष्टि के प्रभावितों की क्षतिपूर्ति के लिए जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार 09 करोड 08 लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए 56 लाख की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की। इस प्रकार मुख्यमंत्री ने कुल 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा एक दुखद घटना थी। स्थानीय लोगों की सहायता एवं प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान तेज़ी से पूर्ण किया गया।उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों और व्यापारियों की मदद के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर रहेगी।केदारनाथ यात्रा मार्ग को और सुगम बनाए जाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। चार धाम यात्रा ने पुनः रफ्तार पकड़ ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ बनाने का कार्य गतिमान है। केदारनाथ क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं पर निरंतर कार्य चल रहा है इन योजनाओं से स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान हो रही है। उन्होंने कहा केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है एवं स्थानीय लोगों की हर संभव मदद हेतु सरकार संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed