कर्णप्रयाग: उन्नति स्वायत्त सहकारिता बगोली की वार्षिक आम सभा का अभिनंदन होटल बगोली में किया गया आयोजन

बदलता गढ़वाल ब्यूरो,
कर्णप्रयाग।

रीप परियोजना के तहत उन्नति स्वायत्त सहकारिता बगोली विकासखंड कर्णप्रयाग की वार्षिक आम सभा का आयोजन अभिनंदन होटल बगोली किया गया। बैठक में आठ ग्राम सभाओं के अंतर्गत गठित आठ ग्राम संगठनो के 160 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक से सहायक खण्ड विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र मैखुरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्नति कलस्टर की अध्यक्षा चंद्रकला नौटियाल द्वारा समस्त प्रतिभागियों का स्वागत एवम् आभार व्यक्त करते हुए क्लस्टर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023/24 में संचालित गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। आम सभा बैठक में बिजनेश प्रमोटर पदम सिंह द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए रीप परियोजना की जानकारी दी गईI

बैठक में सभी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वही बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे इंद्रा देवी को अध्यक्ष, अनीता देवी को कोषाध्यक्ष और सीता देवी को सर्व सम्मति से सचिव चुना गया कार्यक्रम का संचालन आजीविका समन्वयक ताजवर फरस्वाण ने किया।

इसके साथ ही आम सभा बैठक में NRLM से ब्लॉक मिशन प्रबंधक प्रशांत सूरी, एरिया कोडिनटर नवीन नेगी, पीआरपी सावित्री देवी एवं मंजू देवी, आजीविका समन्वयक ताजबर सिंह फरस्वान, कृषि सहायक अरविंद खुम्रियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *