भाजपा सदस्यता अभियान के तहत थराली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट मंगलवार को थराली पहुंचे। जहां शिशु मंदिर थराली में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत उन्होंने कार्यकर्ताओ से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को तय समय पूरा करने का आह्वान किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान से लोगो को जोड़ते हुए पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए जी जान से लग जाये। उन्होंने कहा कि अभी तक थराली विकासखंड में 11 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उन्होंने निकाय चुनावो और पंचायती चुनावो में दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओ को कम से कम 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा समेत पार्टी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed