देवाल ब्लॉक के सैनिक गांव सवाड़ में चल रही है पहाड़ की संस्कृति पर आधारित गढ़वाली गीतों की शूटिंग।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
देवाल(चमोली)।

इन दिनों चमोली जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र के सबसे बड़े गांव सैनिक गांव सवाड़ में चल रही है पहाड़ की संस्कृति पर आधारित गढ़वाली गीतों की शूटिंग। जिसमे उत्तराखंड के अनेक कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकार एवं गाँव के लोग भी शामिल हैं।

जिसमे मुख्य कलाकार की भूमिका में उत्तराखंडी अभिनेता महेंद्र नवानी एवं लवी वर्मा हैं। जिसका छायांकन उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर नवी बर्तवाल कर रहे हैं और निर्देशन महेंद्र नवानी द्वारा किया जा रहा है। टीम रॉयल पहाड़ी यूट्यूब चैनल के निर्माता देवराज आगरी और करन पहाड़ी, जो पहाड़ की संस्कृति और विरासत को बचाने और बोली भाषा रहन सहन एवम पुरानी परंपराओं को प्रदर्शित करेने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारी संस्कृति को देश विदेशों में पहचान मिल सके।

इस गीत में पहाड़ की संस्कृति, खानपान, कामकाज,पहनावा और रहन सहन को दर्शाया गया है। पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र के महेंद्र नवानी इस गीत में निर्देशक और अभिनेता की भूमिका में नजर आयेंगे जो कि इससे पहले भी कई गढ़वाली गीतों में बतौर अभिनेता अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
गीत को उत्तराखंडी युवा गायक सुशील कुमार ने अपने स्वर से सजाया है और संगीत राकेश भट्ट ने दिया है।
वही इस दौरान पूरी टीम ने संवाड गांव का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *