कुलसारी में काली मंदिर के जीर्णोधार कार्यक्रम के अवसर पर पहुंचे शंकराचार्य प्रतिनिधि ब्रह्माचारी विष्णुप्रियानंद महाराज, मंदिर में 108 महिलाओं की पूजा अर्चना कर अंग वस्त्र किए भेंट।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली/नवीन चंदोला।

शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुलसारी के काली मंदिर में जीर्णोधार के लिए मंत्रोच्चार तथा पूजा- अर्चना के साथ कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारत के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के प्रतिनिधि के रूप में ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानंद महाराज, सहयोगी आशीष बहुगुणा तथा आशीष उनियाल पहुंचे।

ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानंद ने कहा कि ज्योतिर्मठ में नवरात्रि पर्व में सुहासिनी पूजन कार्यक्रम किया जाता है जिसके तहत एक हजार सुहासिनी महिलाओं की पूजा अर्चना कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर मिष्ठान वितरण के साथ दक्षिणा जाती है। इसके साथ ही कुलसारी काली मंदिर में भी उन्होंने 108 महिलाओं की पूजा की और उन्हे अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।

इसके साथ ही शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि/ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्माचारी विष्णुप्रियानंद महाराज थराली के रायकोली में स्थित गुरुकुल बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली (नारायणधार मंदिर) में भी ज्योर्तिमठ के द्वारा सुहासिनी महिलाओं की पूजा अर्चना कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर मिष्ठान वितरण किया गया और दक्षिणा दी गई। बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली थराली में भी नवरात्रि के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गुरुकुल संचालक नवीन जोशी,व्यास राधिका जोशी केदारखंडी, ग्राम प्रधान मनीष सती, पंकज जोशी, ब्लाक प्रमुख कविता देवी, महिपाल भण्डारी,
राजेन्द्र सिंह रावत, जीत सिंह फरस्वान, आनन्द सिंह मनराल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed