*सात दिवसीय विशेष शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने किया उद्घाटन*
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
आज दिनांक 23 मार्च 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिँघराण में दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवा इकाई एक सामुदायिक सौहार्द, पारस्परिक सहयोग एवं समाज में एकजुटता व समरसता लाने के उद्देश्य से कार्य करती है। इन्हीं गुणो को युवाओं में विकसित करने हेतु इस प्रकार के शिविरों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संपूर्ण उत्तराखंड को नशामुक्ति के बनाने लिए युवाओं को प्रेरित किया जिससे वह देश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे सके।
विशिष्ट अतिथि दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपेक्षा की कि इस शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान हेतु स्वयंसेवियों का आवश्यक रुप से योगदान मिलेगा।
कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवी उन सभी गुणों का विकास कर सकते हैं जो एक सुदृढ़ समाज की नींव रखने में महत्त्वपूर्ण है ।
कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला समन्वयक जगदीश टम्टा ने एनएसएस की संक्षिप्त पृष्ठभूमि देते हुए वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में सक्रिय एनएसएस इकाईयों का उल्लेख किया ।
कार्यक्रम में महिला मंगल दल, देवरखडोरा ने पर्यावरण को बचाने हेतु तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों दी ।
इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष मोहन नेगी, दर्शन बर्त्वाल क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार, ग्राम प्रधान बबीता देवी रौली, रवि झिन्क्वान । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रेमलता, डॉ० विधि ढौंडियाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शडॉ प्रेम देवराडी, महिला मंगल दल के सदस्य तथा एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी उपस्थित रहे ।