* प्राथमिक विद्यालय बराली की प्रधानाध्यपिका हुई सेवानिवृत्त, ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई।*


खैनुरी के ग्रामीणों ने दी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका को भावभीनी विदाई।

सेवानिवृत्त होने पर गांव वालों की आँखे हुई नम।

चमोली। आज प्राथमिक विद्यालय बराली खैनुरी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सावित्री कोहली जी ने शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 34 वर्षों की लम्बी सेवा देने के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुई। उनके द्वारा अपने सेवा काल मे बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की गई। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशक के बहुमूल्य समय दिया, इस दौरान उन्हीने विद्यालय में एक बट वृक्ष के रूप कार्य किया। उनके द्वारा पढ़ाये गए छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रज हैं।

विदाई समारोह में समस्त लोगों की आंखे नम हो गई और सभी लोग रोने लगे गए। ये बात का गवाह था कि उनके द्वारा विद्यालय के प्रति समर्पण और सेवा का जो भाव था वो सबके सामने दिखा।

विदाई समारोह में समस्त भूतपूर्व छात्र चंद्रप्रकाश सिंह खत्री, विनोद कुमार(बराली) कैलाश सिंह नेगी, अर्जुन सिंह रावत, कैलाश सिंह रावत, दीपक कुमार(ख़्वाट), प्रहलाद सिंह बिष्ट,सौरभ सिंह रावत, विपिन सिंह खत्री,गौरव सिंह रावत,सोहन सिंह रावत, धीरज सिंह रावत, डब्बल सिंह नेगी, पंकज सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट, अमित सिंह खत्री, अनुराज, मोहित सिंह बिष्ट, नवीन आदि उपस्थित थे, जिनके तन, मन और धन के अथक प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा।

उन्होंने कहा कि मैं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बराली खैनुरी के समस्त छात्रों की ओर से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सोभत सिंह फर्स्वाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती विनीता देवी , अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती पवित्रा देवी, स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी देवी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ती , एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष धन्यवाद अर्पित करता हूँ कि आपने समारोह को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed