*”अमर उजाला फाउण्डेशन” द्वारा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में किया गया “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन।*


*”अमर उजाला फाउण्डेशन” द्वारा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में किया गया “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन।*

गोपेश्वर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज दिनांक 20 जून 2023 को केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक चमोली श्री प्रमोद शाह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में मौजूद सभी प्रमुख चुनौतियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बतायी गयी। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति व अनियंत्रित होता यातायात एक प्रमुख चुनौती है। साइबर फ्राड के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की इनटरनेट के माध्यम से साइबर अपराधियों की पकड़ आज हमारे घर तक पहुंच गयी है। साइबर अपराधों से बचने हेतु अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड या अपनी निजी जानकारी किसी से भी साझा न करना ही साइबर अपराधों से बचने का उपाय है। प्रतिवर्ष देश भर में लगभग डेढ़ लाख व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटना के कारण होती है। जिसमें से लगभग 70% व्यक्ति 30 वर्ष से भी कम आयु के होते है। इसमें सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण ओवर स्पीड होती है। इसलिए वाहन की गति को नियंत्रित रखते हुए हमें यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए एक उद्देश्यपूर्ण जीवन व आत्मविश्वास बढ़ाये जाने के टिप्स देते हुए कार्यक्रम के अन्त में महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

इस दौरान श्री प्रमोद सेमवाल अमर उजाला ब्यूरो चीफ सहित केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed