गोपेश्वर: पूजित अक्षत कलश यात्रा का मटई गांव पहुंचने पर महिलाओ ने किया भव्य स्वागत, द्रौणा मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रत्येक परिवार को किये वितरण।

अयोध्या से आये श्री राम जन्म भूमि न्यास द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा का मटई गांव पहुंचने पर महिलाओ ने किया भव्य स्वागत, द्रौणा मन्दिर में पूजा-अर्चना कर प्रत्येक परिवार को किये वितरण।

*चमोली।*
अयोध्या से आये श्री राम जन्म भूमि न्यास द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा का आज बृहस्पतिवार को मटई गांव पहुँचने पर महिलाओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद गांव के भगवती मन्दिर द्रौणा देवी में मन्दिर के मुख्य पुजारी भगवती पुरोहित व राधाबल्लभ द्वारा पूजित अक्षत कलश की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इस उपलक्ष में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। उसके बाद समस्त ग्रामीणों को पूजित अक्षत के साथ अयोध्या जाने का निमंत्रण पत्र वितरण किये गए।



इस अवसर पर संघ संचालक नन्दानगर खंड नवीन पुरोहित, ग्राम प्रधान प्रभात पुरोहित, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लीलानन्द पुरोहित, श्री राधाबल्लभ, श्री राधाकृष्ण, लखपत राणा, श्रीकृष्ण पुरोहित, शिवराम पुरोहित, विलोक सिंह राणा, नव युवक संघ अध्यक्ष थान सिंग राणा, सरपंच रणजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष दिनेश पुरोहित, महिला मंगल अध्यक्ष समेत अनेकों राम भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed