नन्दानगर पुलिस की सक्रियता से नाबालिग प्रकरण का खुलासा, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बदलता गढ़वाल न्यूज,
नंदानगर (चमोली)।

31 अगस्त को वादी द्वारा थाना नन्दानगर पर तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री रामणी मेले में गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं आई। परिजनों एवं रिश्तेदारों नए बताया कि खोजबीन के दौरान पता चला कि मेले में नाबालिका को योगेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम ईराणी के साथ देखा गया था।

तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 29/2025, धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया। तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र का प्रयोग कर लगातार प्रयास किए गए और परिणामस्वरूप सोमवार को अभियुक्त योगेन्द्र सिंह को नंदानगर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तारी एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(ड) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *