विज्ञान का विवेकपूर्ण उपयोग मानवजाति के लिए वरदान: डॉ. राहुल तिवारी
बदलता गढ़वाल न्यूज,
ज्योतिर्मठ(चमोली)।
दिनाँक 21-03-2026. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ(ज्योतिर्मठ) का विज्ञान संकाय अपने विद्यार्थियों के मध्य निरंतर देश और दुनिया में विज्ञान आधारित महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मंगलवार को विज्ञान वर्ग के सभी विषयों की संयुक्त विभागीय परिषद के अंतर्गत “कृतिम बौद्धिकता: विशुद्ध विज्ञान के लिए वरदान अथवा अभिशाप'( Artificial Intelligence: A Boon or Bane for Pure Science)विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्प्तयोगिता में चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा प्रीति जोशी ने प्रथम, षष्ठम सेमेस्टर के छात्र समीर सिंह रावत ने द्वितीय तथा द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रतियोगी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रसायन शास्त्री डॉ. राहुल तिवारी ने कहा कि कृतिम बौद्धिकता ने मनुष्यजाति के समक्ष नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं और उसका विवेकपूर्ण उपयोग ही भविष्य का सकारात्मक मार्ग है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर सत्यनारायण राव, डॉ. नवीन कोहली, डॉ. उपेंद्र राणा भी उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में डॉ. मुकेश चंद तथा डॉ. मोनिका सती निर्णायक मंडल की भूमिका में अपना योगदान दिया।