नन्दानगर में भी अतिवृष्टि, नन्दाकिनी ने मचाया कहर, कुमारतोली में कई घरों में घुसा मलबा।

बदलता गढ़वाल: नन्दानगर में भी अतिवृष्टि, नन्दाकिनी ने मचाया कहर, कुमारतोली में कई घरों में घुसा मलबा।

नन्दानगर(चमोली)। देर रात से जनपद चमोली में आफत की बारिश ने तांडव मचाया है। जगह-जगहों से बादल फटने की खबरें सामने आ रही है। वहीं नन्दानगर(घाट) में भी ऊँचे क्षेत्रों में अतिवृष्टि और तेज बारिश से नन्दाकिनी नदी उफान पर आ गई। जिसके बाद रात्रि में नदी का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया जिससे कुमारतोली मोहल्ला वालो को जान बचाकर घरों से भागना पड़ा। पूरी रात बिना छत के गुजारनी पड़ी। समय रहते लोग घरों से निकल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घरों बक साथ साथ सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का भवन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



नदी का जलस्तर इतना ज्यादा था कि कई घरों में मलबे के साथ-साथ बोल्डर और पेड़ आ गए। घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घरों में जाने से लोग डर रहे हैं। लोगो का कहना है कि रात्रि में करीब 9 बजे नदी में तेज आवाजें आने लगी जिससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। जैसे ही लोग घरों से बाहर निकल रहे थे तो देखा नन्दाकिनी नन्दी अपने रौद्र रूप में बह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *