गोपेश्वर: आपसी विवाद में साथी विभागीय कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी को घोंपा चाकू, पुलिस जांच में जुटी।

आपसी विवाद में साथी विभागीय कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी को घोंपा चाकू, पुलिस जांच में जुटी।

गोपेश्वर
उतराखण्ड के सबसे शांत जनपद चमोली में एक युवक पर चाकू से जान लेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल को गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामला थाना चमोली अंतर्गत कोज पोथनी गांव का है घायल ओर अभियुक्त दोनो एक ही विभाग में कार्यरत है रात को शादी समारोह में गए थे। इस दौरान संचित तिवारी द्वारा मनमोहन सिंह पर चाकुओं से हमला कर दिया मामले में घायल की बहन रेखा देवी द्वारा तहरीर दी गयी है पुलिस मामले में जांच कर रही है।

वही डॉक्टर नीरज पिमोली ने बताया कि देर रात 12 बजे के लग्भग घायल अवस्था मे मनमोहन सिंह को जिला अस्पताल गोपेश्वर में लाया गया उनका प्रथामिक उपचार किया गया उनके शरीर पर 3 से 4 जगह पर गम्भीर घाव थे हालांकि डॉक्टर ने बताया कि घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है स्थिति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed