यहां पति ने पत्नी और बच्चे पर किया जानलेवा हमला, हमलावर ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली/देवाल।
विकास खंड देवाल के अंतर्गत ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। जबकि हमलावर ने फांसी लगाकर अपनी मौत कर ली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवाल के ओड़र गांव निवासी एक मानसिक रूप से बिमारी व्यक्त गजेंद्र सिंह गड़िया (40) ने शुक्रवार की देर सांय अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी (37) एवं नाबालिग बच्चें मयंक (7) पर थमाली (धारदार हथियार) से हमला कर दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया ग्रामीणों ने किसी तरह गजेंद्र सिंह दोनों मां, बेटे को बचा कर आपातकालीन सेवा 108 के जरिए प्राथमिक उपचार केंद्र देवाल भेजा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को हाई सेंटर रेफर कर दिया हैं। बताया जा रहा है कि मां,बेटे को घायल करने के बाद वह व्यक्ति देर सांय तक धारदार हथियार को हाथ में लेकर गांवों में घुमता रहा, जिससे गांव में दहशयत बनी रही।देर सांय गजेंद्र ओडर गांव के पास के जंगल में हो हल्ला करते हुए चला गया। जिससे दहशतजदा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।जब आज सुबह तक गजेंद्र गांव में नही पहुंचा तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की तों ओडर गांव के पास गांव से करीब 5 सौ मीटर दूर उसका शव एक पेड़ पर लटका मिला। थराली के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि ओडर के गजेन्द्र की फांसी पर लटकाने की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।गांव की प्रधान प्रेमा देवी ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की हैं।