गोपेश्वर: सर्वाधिक मतों से विजयी बूथ कार्यकर्ता होंगे सम्मानित: महेंद्र भट्ट

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के चलते विगत दो दिनों से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ विधानसभा के प्रवास पर कार्यकर्ताओं की टोह ले रहे हैं वही नाराज कार्यकर्ताओं के मन मनोबल का सिलसिला भी विगत कुछ दिनों से जारी है। इसी के चलते बद्रीनाथ के पूर्व विधायक एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग दौर की बैठक लेकर सभी को संतुष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गोपेश्वर में दसौली मंडल एवं गोपेश्वर नगर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का नारा मेरा बूथ सबसे मजबूत है भारतीय जनता पार्टी का जो कार्यकर्ता अपने बूथ को सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई कराएगा उस बूथ के निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा।

इतना ही नहीं बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ की स्थिति को स्पष्ट रूप से जानने का प्रयास किया गया।उन्होंने कहा कि यह मेरा पूर्व का कार्य क्षेत्र रहा है और मैं इस विधानसभा के सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित हूं और कार्यकर्ताओं के स्वभाव एवं प्रभाव का मुझे पूर्ण रूप से ज्ञान भी है, उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम सबको प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा ,और रात दिन मेहनत कर सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को विजई बनाना होगा। उन्होंने लगभग 3 घंटे तक सभी कार्यकर्ताओं से गहनता से विचार विमर्श कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बूथ के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से, जनप्रतिनिधियों से ,राजनीतिक विश्लेषकों से, समाज के हर वर्ग से संपर्क कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का अथक प्रयास प्रत्येक कार्यकर्ता को करना होगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कुंदन सिंह परिहार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं रुद्रप्रयाग जनपद के सहप्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान महिला मोर्चा की गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदन बिष्ट जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत बद्रीनाथ विधानसभा के सहसंयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल गजपाल वर्तवाल नगर मंडल अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह राणा सत्येंद्र असवाल प्रियंका बिष्ट शांति राणा धोली देवी लक्ष्मी बिष्ट भागीरथी कुंजवाल रूपचंद आर्य अमित मेडी उमेश भट्ट त्रिलोक सिंह राणा प्रकाश सिंह बिष्ट सुरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह प्रदीप बिष्ट दीपक भट्ट संजय कुमार वीरेंद्र सिंह रावत भगत सिंह बिष्ट दीपा पंवार आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को सत प्रतिशत जीत का भरोसा भी दिलाया कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed