गोपेश्वर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को देश एवं प्रदेश में भव्य रूप से मनाया गया वहीं जनपद चमोली में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रगति वेडिंग पॉइंट गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव DLSA पुनीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला कार्मिकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही जिले की सबसे उम्रदराज महिला वोटर को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चमोली हिमांशु बडोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्तियाँ उपस्थित रही।