गोपेश्वर: जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा – बलूनी*

*जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा – बलूनी*

भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहुंचने पर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब।

गोपेश्वर।
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी के समर में सभी राजनीतिक दल अपनी जोर आजमाइश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल लोकसभा के प्रत्याशी अनिल बलूनी विगत कुछ दिनों से क्षेत्र भ्रमण पर लाव लश्कर के साथ निकले हुए हैं। जहां भी देखो चारों ओर जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से बड़े-बड़े दिग्गज भारतीय जनता पार्टी में अपना राजनीतिक भविष्य को देखते हुए शामिल होने की होड़ लगी हुई है। आज अनिल बलूनी बतौर प्रत्याशी बस स्टैंड चमोली में पहुंचे, तो पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अनिल बलूनी के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन अपने समर्थकों के साथ दिखाते नजर आए। बस स्टैंड चमोली में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात कोटियालसैण, हल्दा पानी, सुभाष नगर, डिग्री कॉलेज गोपेश्वर में पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर अपना प्रदर्शन दिखाया। उसके बाद पुलिस लाइन से रैली निकाल कर हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधि नरेंद्र मोदी,अनिल बलूनी और राजेंद्र भंडारी के नारे लगाते हुए गोपीनाथ मंदिर पहुंचे गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि मैं जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करना का प्रयास करूंगा सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि 19 जून तक कार्यकर्ता कठोर मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएं।


तत्पश्चात महादेव लॉज में आकर राजेंद्र भंडारी के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान गण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की संस्था ग्रहण की। इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी ने कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी का सबसे छोटा कार्यकर्ता हूं और मुझे मंच पर बैठने का भी कोई हक नहीं है मैं अंतिम पंक्ति में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सेवा करूंगा मेरी निष्ठा और मेरे कार्य करने के तरीकों मैं यदि सफल हुआ तो फिर मैं आगे तब ही बैठूंगा ऐसा कहकर राजेंद्र भंडारी ने अपने साथ शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति से भली भांती अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद चमोली में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी रहेगा और कांग्रेस मुक्त जनपद चमोली करने मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालों प्रमुख चेहरों में जोशीमठ नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश भंडारी प्रधान संघ के अध्यक्ष नयन सिंह कुमार जिला महामंत्री प्रभाकर भट्ट प्रमुख व्यवसाय एवं समाज सेवक राजेश मेहता एवं कई प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उसके पश्चात अनिल बलूनी मंडल घाटी के गंगोल गांव, सागर, ग्वार्ड- देवलधार, बैरागन एवं मंडल में स्थानीय जनता ने ढोल नगाड़ा एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इतना ही नहीं उन्होंने सागर में रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार ,व मंडल में माता अनुसूया के प्रवेश द्वार पर माथा टेक कर चुनाव में विजय के लिए आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर लोकसभा के सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी करणप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी प्रदेश प्रवक्ता सतीश लाखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बद्रीनाथ विधानसभा के संयोजक गजेंद्र रावत, बद्रीनाथ विधानसभा संयोजक विनोद नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमानी वैष्णव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, संदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष कप्तान महेंद्र सिंह राणा, दसौली मंडल अध्यक्ष वल्लभ प्रसाद थपलियाल, माधव सेमवाल,जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, विनोद कवासी
, उपेंद्र भंडारी वीरेंद्र कठैत विनोद नेगी, मोहन सिंह नेगी, महेंद्र नेगी, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, धूम सिंह नेगी, प्रियंका बिष्ट, शांति राणा, चंद्रकला तिवारी, चंद्रकला खंडूरी, गणेशी देवी संजय कुमार, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा,विपिन कंडारी,सुरेश सैलानी, सटेश्वरी टम्टा, रूपचंद आर्य, राजेंद्र मंगाई, एडवोकेट डीपी पुरोहित, मोहन सिंह बर्तवाल, त्रिलोक सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह रावत, हर्षवर्धन मैठानी,सत्येंद्र असवाल, भगत सिंह फर्स्वाण, देवेंद्र नेगी देवा, दीपा पवार, राजेंद्र हटवाल,पंकज हटवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed