*जोशीमठ आपदा प्रभावित लोंगो के विस्थापन और पुनर्वास के लिए S.B.I नई दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक ने दिए 2 करोड़ रुपये।*
बदलता गढ़वाल: *जोशीमठ आपदा प्रभावित लोंगो के विस्थापन और पुनर्वास के लिए S.B.I नई दिल्ली मंडल के मुख्य महाप्रबंधक ने दिए 2 करोड़ रुपये।*
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी S.B.I. से सहयोग अपेक्षित है।
इस अवसर पर एस.बी.आई. के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक श्री राजकुमार सिंह एवं श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।