आस्था: राजा सगर की तपस्थली सगर गांव की मां चंडिका की 12 अक्टूबर से शुरू होगी देवरा यात्रा, तैयारियों हुई पूरी

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

जनपद चमोली के गोपेश्वर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित राजा सगर की तपस्थली सगर गांव में कई वर्षों बाद आयोजित होने वाली मां चंडिका की देवरा यात्रा को लेकर तैयारियों पूरी जोरो पर है। बुधवार को मां चंडिका के ब्रह्म गुरु का गांव पहुंचे पर ग्रामीणों द्वारा जल कलश यात्रा के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि गोपेश्वर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित सगर गांव में लगभग 100 वर्षों बाद शानिवार 12 अक्तूबर से मां चंडिका की 9 महीनों के लिए देवरा यात्रा निकलेगी, जिसको लेकर ग्रामीणों ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे देवरा यात्रा में अहम भूमिका निभाने वाले एरवालो को घर से विदा किया जाएगा।

मंदिर समिति के सचिव सत्येंद रावत ने बताया कि द्वारा 12 अक्तूबर को सुबह सबसे पहले ब्रह्म गुरु के द्वारा मां चंडिका का ब्रह्म बंधन कर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।और उसके बाद सभी भक्तो के लिए मां चंडिका की देवरा यात्रा बाहर निकलेगी। देवरा यात्रा में मां चंडिका अपनी ध्यानियों की कुशल क्षेम पूछने उनके घर जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed