चमोली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुतोल गांव में विधिक साक्षरता जागरूक शिविर का किया गया आयोजन।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुतोल गांव में विधिक साक्षरता जागरूक शिविर का किया गया आयोजन।
नन्दानगर/चमोली।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद चमोली में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। नन्दानगर विकास खण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्र न्याय पंचायत सुतोल में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चमोली के दिशा निर्देशानुसार पराविधिक कार्यकर्ता खिलाफ सिंह के नेतृत्व में महिला दिवस पर विधिक साक्षरता जागरूक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में पराविधिक कार्यकर्ता द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में समस्त महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, खिलाफ सिंह, धीरेंद्र नेगी, महिला मंगल उपाध्यक्ष लीला देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।