ब्रेकिंग: सीमांत नीति घाटी के मेहरगांव में भीषण अग्निकांड, कई घर जलकर खाक।
बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ।
वही घटना के बाद जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मेहरगांव के पास में मौजूद आईटीबीपी की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जोशीमठ से पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। बताया कि आग लगने की सूचना लगभग रात 9:00 बजे प्रशासन को मिली जिसके बाद तत्काल मौके पर टीम को रवाना कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।