ब्रेकिंग: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

अवैध रूप से कार में परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

चमोली।
जनपद में अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना थराली पुलिस द्वारा दिनांक 11/12/2023 की देर रात्रि को नारायणबगड़ पुल पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK-11A-1122(आल्टो कार ) के चालक अंगपाल उर्फ़ अनु पुत्र बलवंत सिंह निवासी रैंस चोपता को 4 पेटी ((Mcdowells Whisky)) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन को सीज कर बरामद अवैध शराब के आधार पर थाना थराली पर मु0अ0सं0- 47/23, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अंगपाल पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।

बरामद माल- 04 पेटी (Mcdowells Whisky) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब।
वाहन संख्या UK-11A-1122(आल्टो ) कार।

आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 19/16
मु0अ0स0 15/18
मु0अ0स0 8/23
मु0अ0स0 24/23
मु0अ0स0 47/23

पुलिस टीम-
1. अपर उ. नि. ललित मोहन
2.कानि दीपक
3. कानि कुलदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed