बड़ी ख़बर: नंदानगर क्षेत्र में गोबर के अंदर मिला नवजात शिशु का शव, मां गिरफ्तार, संभावित पिता के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज

Oplus_16908288
बदलता गढ़वाल न्यूज
प्रदीप सिंह/नंदानगर(चमोली)।
गुरुवार को थाना नंदा नगर में मोबाइल फोन के द्वारा सूचना दी गई कि कल रात्रि को नंदानगर के एक गांव में एक महिला में नाजायज पुत्री को जन्म दिया है। व उक्त नवजात शिशु को महिला द्वारा रात में ही जन्म देने के पश्चात मृत कारित किया गया। जिसके बाद आज मौके पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा घटना के बाद महिला के घर में विरोध दर्ज किया।
घटना की सूचना पर थाना नंदा नगर से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पता चला कि महिला द्वारा बुधवार रात को नवजात शिशु को गौशाला में जन्म दिया गया। जिसके बाद महिला ने बताया कि शिशु मृत जन्म हुआ जिसे उसके द्वारा गौशाला के समीप दफना दिया गया। जिसके बाद महिलाओं के साथ पुलिस ने मौके से शिशु का शव बरामद कर लिया।
मिली जानकारी में महिला के पति की मृत्यु विगत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनके घर पर वर्तमान में उनकी सास वह दो बच्चे बालिकाएं 16वर्ष व 14 वर्ष मौजूद है।
उक्त घटना के संबंध में अभियुक्ता के जेठ के तहरीर पर गुरुवार को धारा 91,धारा94 में BNS में थाना नंदानगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसके बाद अभियुक्ता की गिरफ्तारी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।