गोपेश्वर: राइका निजमुला के दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष बने भगत सिंह फर्स्वाण।

दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष बने भगत सिंह।

गोपेश्वर। राजकीय इंटर कालेज निजमुला में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से भगत सिंह फर्स्वाण को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। जबकि नंदन सिंह गड़िया को सचिव, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह भंडारी उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि वे समय समय पर विद्यालय की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर रहेंगे। साथ ही विद्यालय परिसर में हो रहे भूस्खलन के बारे में शासन प्रशासन से वार्ता करेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा देवी राणा, ब्यारा के प्रधान बृजलाल, मनवर सिंह, लखपत सिंह नेगी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed