हादसा: यहां बद्रीनाथ हाइवे पर बुलेरो केंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 03 घायल।

बदलता गढ़वाल ब्यूरो,
जोशीमठ।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट आज करीब 12.15 बजे एक वाहन (बुलेरो कैंपर) मोड पर ऊपर की सडक से नीचे की सडक पर गिरकर पलट गया। वाहन में 07 लोग सवार बताए जा रहे है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसमें से गंभीर घायल 03 लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। बाकी सामान्य घायल है। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था। घटना के संबध में यह प्रारंभिक जानकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed