चमोली: नन्दानगर मंडल की गांव चलो अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में बैठक हुई आयोजित।

नन्दानगर मंडल की गांव चलो अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में बैठक हुई आयोजित।

नन्दानगर(चमोली)।
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नंदानगर मंडल की रविवार को ब्लाक सभागार में मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह रावत की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसके तहत भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकताओं को बूथों और गांव में 24 घंटे का प्रवास के लिए जिम्मेदारी दी गई। प्रवास के दौरान ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। इस दौरान सभी लोगों ने संकल्प लिया कि अबकी बार बीजेपी 400 पार करेगी।



इस दौरान बैठक में गांव चलो अभियान के मण्डल सयोजक त्रिभुवन सिंह फरस्वान, मंडल प्रभारी कुंवर कंडेरी, कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, बुरा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिता रावत, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलबीर रावत, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षगण व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed