राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से हो रही सशक्त।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
नंदानगर(चमोली)।

वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान हो रहे हैं। जिसके तहत महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। शनिवार से नंदानगर के सेमा, मटई, खलतरा, बेरो गांव स्वयं सहायता महिलाओं को हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट” को ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गोविन्द मेहर के द्वारा मंडुवे, चौलाई के लड्डू के साथ मंडुवे की नमकीन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ में बड़ी मात्रा में वहां पर चौलाई के लड्डू यात्रियों द्वारा खरीदे जाते हैं। जिससे कहीं न कहीं महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। और वर्तमान में जिस प्रकार से मंडुवे से आम लोगों लाभ मिल रहा है, वो किसी से छिपा नहीं है। मंडवे में विद्यमान तमाम प्रकार के विटामिन मौजूद रहते हैं जो हमारे शरीर को पौष्टिकता आहार प्रदान करता है।


वही प्रशिक्षण में 50 महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है। प्रशिक्षण में “आस्था क्लस्टर” के सदस्य लक्ष्मी देवी, बबिता, सरिता देवी, सुप्रिया देवी, कविता देवी के द्वारा भी योगदान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *