खेल: नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में 7 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका सभासदों दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, सूर्या पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। सभासदों ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित कई अन्य खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 दिनों तक चलेगी, जिसमे आउट डोर इंडोर प्रतियोगिताए आयोजित क़ि जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल सप्ताह का समापन होगा।

जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।