सेमा गांव ने पेश की एकता की मिशाल, बबीता रावत निर्विरोध प्रधान, निवर्तमान ग्राम प्रधान उमा देवी बनी क्षेत्र पंचायत सदस्य

बदलता गढ़वाल न्यूज,
नंदानगर(चमोली)।
यूं तो इन दिनों उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी संभावित प्रत्याशी जनता के बीच अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। वही कई ग्राम पंचायतों ने एकता की मिशाल पेश की जहां प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं जिससे पूरे क्षेत्र के साथ राज्य में एक अलग छवि बनी हुई है।
ऐसी ही एकता नंदानगर के सेमा गांव ने पेश की हैं जहां दो बार की ग्राम प्रधान उमा देवी को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य और बबीता देवी को ग्राम प्रधान निर्वाचित किया गया। जिससे पूरे क्षेत्र में उनकी चर्चा चल रही है। स्थानीय और क्षेत्रवासी बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं उमा देवी..….
उमा देवी ग्राम पंचायत सेमा में
ग्राम प्रधान पद पर 2008 से 2013 और 2019 से 2025 तक रह चुकी है। इस बीच उन्होंने गांव में विभिन्न कार्य किए हैं जिसके कारण उन्हें इस बार निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित किया है।
राजनीतिक जीवन की शुरुआत:
उमा देवी ने अपने सामाजिक कार्यों और जनसेवा की भावना के साथ 2008 में राजनीति में कदम रखा। उन्हें पहली बार ग्राम प्रधान के रूप में चुना गया और उन्होंने पारदर्शिता, कर्मठता और विकास के बलबूते जनसमर्थन प्राप्त किया।
2019 में जनता ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और उन्होंने ग्राम पंचायत में अनेक ऐतिहासिक कार्यों को मूर्त रूप दिया। अब जनता ने उन्हें निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनकर एक बार फिर अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है।