*यहाँ वाहन दुर्घना में 1 की मौत, 6 घायल।*


*ब्रेकिंग: यहां हुआ बुलेरो वाहन दुर्घनाग्रस्त,1 की मौत, 6 अन्य घायल।*

गोपेश्वर। नन्दानगर (घाट) क्षेत्र के लांखी मोटर मार्ग पर आज सुबह एक बुलेरू वाहन संख्या UK11TA1537 अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वाहन में 6 अन्य लोग घायल हो गए। मृतक महिला शुक्री देवी उम्र 48 वर्ष लांखी की रहने वाली है। नन्दानगर घाट पुलिस चौकी को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँचे जिसके बाद उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वाहन दुर्घना में शुक्री देवी उम्र 48 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायलों में रघुवीर सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 40 वर्ष(वाहन चालक), सुरेंद्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह, कुंवरि देवी पत्नी भोपाल सिंह, विमला देवी पत्नी कातीगलाल, अनिल कुमार पुत्र मनीष कुमार, पुष्कर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 48 वर्ष घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *